पूर्व सांसद प्रो रीता बहुगुणा जोशी के पति पीसी जोशी का निधन

प्रोफ़ेसर रीता बहुगुणा जोशी ने मीडिया से बातचीत में अपने पति के निधन की पुष्टि की है.

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज। भाजपा की पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी के पति पुरन चंद्र जोशी (पीसी जोशी) का सोमवार सुबह 7 बजे लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया. उन्होंने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली. उनका पार्थिव शरीर आज देर शाम प्रयागराज लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है. प्रोफ़ेसर रीता बहुगुणा जोशी ने मीडिया से बातचीत में अपने पति के निधन की पुष्टि की है.

उन्होंने बताया है की लंबी बीमारी के बाद पीजीआई में उनका निधन हुआ है. पीसी जोशी एक शिक्षाविद् और मैकेनिकल इंजीनियर थे.उन्होंने मॉस्को की पैट्रिस लुमुम्बा यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी.राजनीति से दूर रहने वाले जोशी जी पेशे से प्रोफेसर थे और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय रहे. वे अपनी सरलता, अनुशासन और परिवार के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे.

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें