नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
ईमानदारी से प्रशासनिक सेवा निभाएं, विकसित भारत का सपना साकार करें- केशव मौर्य
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे
ब्यूरो प्रयागराज- प्रयागराज में बुधवार को आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह-2026’ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपीपीएससी-2024 में सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। संस्कृति आईएएस संस्थान द्वारा आयोजित इस समारोह में मेधावी छात्रों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासनिक सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को ध्यान में रखते हुए संस्थान द्वारा मात्र ₹1 में शुरू किए गए ‘फंडामेंटल कोर्स’ की उन्होंने विशेष सराहना की और इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल बताया।
समारोह में उपस्थित सांसद प्रवीण पटेल, विधायक दीपक पटेल और निर्मला पासवान सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के निदेशक अखिल मूर्ति और वरिष्ठ शिक्षकों की उपस्थिति में कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
इस दौरान सफल अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शकों के उचित निर्देशन को दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।
prayagraj news pratibha samman samaroh Uttar Pradesh Education News Competitive Exam Success Story Students Felicitation Event UPPSC 2024 result Keshav Prasad Maurya speech talent felicitation ceremony 2026 civil services motivation India UPPSC toppers सम्मान Culture IAS Institute Prayagraj administrative services motivation developed India 2047 vision government recruitment transparency


Comments