IAS Pari Bishnoi: साध्वी सा जीवन जीकर परी बिश्नोई बनी IAS अफसर, अब पूर्व मुख्यमंत्री के घर की बहू

Sandeep Kumar  Picture
Published On

IAS Pari Bishnoi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है। इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में जो सफलता प्राप्त करता है, वह अपने-आप में एक मिसाल बन जाता है। ऐसी ही एक मिसाल हैं IAS अधिकारी परी बिश्नोई, जिन्होंने साल 2019 की UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 30वीं रैंक हासिल कर देशभर में अपनी पहचान बनाई। आज वह सिर्फ एक अफसर नहीं, बल्कि हजारों युवाओं, खासकर लड़कियों के लिए प्रेरणा की प्रतीक बन चुकी हैं।

बीकानेर की बेटी, जिसने रचा इतिहास

INI-CET में श्रिया कुमार ने देशभर में हासिल की आठवीं रैंक, अम्बेडकर नगर का बढ़ाया मान Read More INI-CET में श्रिया कुमार ने देशभर में हासिल की आठवीं रैंक, अम्बेडकर नगर का बढ़ाया मान

परी बिश्नोई का जन्म और पालन-पोषण राजस्थान के बीकानेर जिले में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से प्राप्त की। पढ़ाई में शुरू से ही तेज रहीं परी ने स्नातक के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज में दाखिला लिया। यही नहीं, UPSC से पहले परी ने UGC-NET JRF परीक्षा भी पास की थी।

यूपीएसएसएससी ने जारी किए भर्ती प्रक्रिया से जुड़े परिणाम, 76 बीसीजी तकनीशियन अभ्यर्थी अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह Read More यूपीएसएसएससी ने जारी किए भर्ती प्रक्रिया से जुड़े परिणाम, 76 बीसीजी तकनीशियन अभ्यर्थी अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह

परी का परिवार शिक्षित और पेशेवर है। उनके पिता मनीराम बिश्नोई एक वकील हैं, जबकि उनकी मां सुशीला बिश्नोई अजमेर जिले में GRP थानाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनके दादा जी नोखा जिले के काकड़ा के सरपंच रह चुके हैं। ऐसे पारिवारिक माहौल ने परी को लक्ष्य साधने में शक्ति और प्रेरणा दी।

सारण की बेटी सरस्वती कुमारी बनीं पटना की नई जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुकी हैं सेवाएं Read More सारण की बेटी सरस्वती कुमारी बनीं पटना की नई जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुकी हैं सेवाएं

UPSC की तैयारी में अपनाया संयमित जीवन

IAS बनने की राह में परी ने कठिन परिश्रम और अनुशासन को अपना जीवन मंत्र बनाया। उन्होंने बताया था कि UPSC की तैयारी के दौरान उन्होंने एक साध्वी जैसा जीवन जिया। आखिरकार, उनके तीसरे प्रयास में उन्हें सफलता मिली और वे देश की टॉप 50 में शामिल हो गईं।

महज 23 साल की उम्र में UPSC क्लियर करके, परी ने न केवल अपने परिवार को गौरवान्वित किया, बल्कि अपने समाज की पहली महिला IAS अधिकारी बनने का गौरव भी प्राप्त किया।

पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार में बनीं बहू

IAS परी बिश्नोई की शादी हरियाणा की राजनीतिक हस्ती भव्य बिश्नोई से हुई है, जो हरियाणा की आदमपुर सीट से विधायक रह चुके हैं। इस तरह परी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के परिवार की बहू बन गईं। भजन लाल उनके पति के दादा थे, जबकि उनके ससुर कुलदीप बिश्नोई भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments