पर्यावरण संरक्षण व स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल यात्रा
On
गोपीगंज।
पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा रविवार को विशाल साइकिल यात्रा निकाली गई। क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल अंसारी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य, योग, पर्यावरण सुरक्षा और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया।अताउल अंसारी के आह्वान पर बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रेमियों ने यात्रा में हिस्सा लिया।
गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से शुरू हुई साइकिल यात्रा को अताउल अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि महीने में एक वृक्ष लगाए, हफ्ते में छ: दिन परिवार के लिए और एक दिन देश और समाज के लिए निकालकर लोगों को जागरूक करें और प्रतिदिन आधे घंटे का योग व्यायाम करें। इससे सभी स्वस्थ रहेंगे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा और देश भी तरक्की करेगा।
साइकिल यात्रा शुरू होकर फूलबाग, सोनखरी, मेवड़ापुर, टीकापुर, कांजी हाउस, जौहरपुर, ननवगपुर, नवलपुर, नत्थूपुर, जखाँव, लालापुर के आसपास का भ्रमण करते हुए मेवड़ापुर में समाजसेवी अब्दुल गफ्फार अंसारी के आवास पर इसका समापन हुआ। पूरी यात्रा के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल अंसारी ने जगह-जगह रुककर लोगों को वृक्षारोपण, योग, स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण संवर्धन पर जागरूक किया।
यात्रा के दौरान अताउल अंसारी की टीम द्वारा “वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, करो योग रहो निरोग, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, हम सबने ये ठाना है – पूरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है, भारत माता की जय, वंदे मातरम्” जैसे जागरूकता नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
साइकिल यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल अंसारी के साथ जगदीश यादव, बनारसी बिंद, सरफराज अहमद, श्याम सुंदर बिंद, प्रमोद मौर्या, पंकज सिंह, कमलेश कश्यप, राजीव जायसवाल, महमूद आलम, सुंदरम चौधरी, अबरार हाशमी, जिगर गुप्ता, आशीष बिंद, रितिक कनौजिया, आफताब आलम, हिमांशु चौधरी, फैज आलम, आनंद बिंद, अजहान खान, अभी कनौजिया, समीर शेख, उज्जवल गुप्ता, मैनुद्दीन अली, इमरान अहमद, गोपाल चौधरी, आर्यन यादव, हिमांशु बिंद सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
19 Jan 2026
18 Jan 2026
17 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
18 Jan 2026 18:10:15
नई दिल्ली। भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापारिक तनाव के बीच एक नया कूटनीतिक संकेत सामने आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय
14 Jan 2026 21:34:09
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Comment List