Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया बस स्टैंड, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana New Bus Stand: हरियाणा में विकास की रफ्तार लगातार बढ़ रही है, और राज्य सरकार नई बुनियादी सुविधाओं के निर्माण पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम के सेक्टर 36 में नया बस स्टैंड बनने जा रहा है। इस संबंध में हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) ने रोडवेज विभाग को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

नई बिल्डिंग अगले दो साल के भीतर गुरुग्राम के लोगों के उपयोग के लिए तैयार हो सकती है। सेक्टर 36 में बनने वाले इस बस स्टैंड से जिले और प्रदेश के लोगों को रोडवेज और निजी बसों में सफर करने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

पुराने बस स्टैंड की स्थिति

रोडवेज डिपो के अधिकारियों के अनुसार मौजूदा बस स्टैंड पुराना और जर्जर हो चुका है। कई बार प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, और यह भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित होने के कारण यात्रियों को आने-जाने में परेशानी होती है। नए बस स्टैंड के निर्माण से इन समस्याओं का समाधान होगा।

डीएम के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताओं पर हेडमास्टर और शिक्षिका निलंबित Read More डीएम के औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताओं पर हेडमास्टर और शिक्षिका निलंबित

आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज Read More महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

नया बस स्टैंड यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। इसके अलावा ट्रैफिक जाम से राहत के लिए बस स्टैंड पर अस्थायी तौर पर ऑटो स्टैंडिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। यह बस स्टैंड दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े शहरों के लिए बस सेवाओं का संचालन भी सुनिश्चित करेगा।

जल बोर्ड की लापरवाही से मधु विहार के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर : सोलंकी Read More जल बोर्ड की लापरवाही से मधु विहार के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर : सोलंकी

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments