Dhanteras 2025: धनतेरस पर स्टील और पीतल के बर्तनों के रेटों में तेजी, इतनी हुई बढ़ोतरी
Dhanteras 2025: धनतेरस और दीपावली पर्व के आगमन के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई है। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है और बर्तनों की खनक से बाजार गुलजार हैं। परंपरा के अनुसार धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए हर वर्ग के लोग अपनी क्षमता के अनुसार कुछ न कुछ अवश्य खरीदते हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस बार स्टील और पीतल के बर्तनों की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। कारोबारियों के अनुसार, इस बार स्टील के बर्तनों के दामों में लगभग 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद ग्राहकों का रुझान कम नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर के प्रमुख बर्तन बाजारों में नए स्टाक आ चुके हैं, जिनमें डिजाइनिंग वाले, लेजर प्रिंट वाले और ट्रिपल लेयर स्टील के बर्तन ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। Dhanteras 2025
उम्मीद
मिली जानकारी के अनुसार, बर्तन कारोबारियों ने बताया कि महंगाई के बावजूद इस बार धनतेरस पर अच्छे व्यापार की संभावना है। त्योहारों को देखते हुए थोक और फुटकर दुकानदारों ने पर्याप्त मात्रा में बर्तनों का स्टॉक मंगवा लिया है। धनतेरस पर सोना-चांदी के आभूषणों और सिक्कों के साथ बर्तन खरीदने की परंपरा के कारण बाजार में विशेष रौनक है। शहर और ग्रामीण दोनों इलाकों से ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। Dhanteras 2025
पहली पसंद
जानकारी के मुताबिक, हांसी बर्तन एसोसिएशन के अनुसार इस बार स्टील के बर्तनों में डिजाइनिंग और लेजर प्रिंट वाले उत्पादों की मांग में भारी इजाफा हुआ है। लोग अब सादे स्टील बर्तनों की बजाय आकर्षक डिजाइनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। डिजाइनिंग के अनुसार गिलास का रेट लगभग 70 रुपये, प्लेट 150 रुपये और कटोरी 60 रुपये से शुरू हो जाती है। मिली जानकारी के अनुसार, कारोबारियों का अनुमान है कि इस बार बिक्री में 15 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा होगा। Dhanteras 2025
मांग में उछाल
मिली जानकारी के अनुसार, सैनी बर्तन स्टोर के संचालक प्रेम सैनी ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर खासतौर पर पूजा-पाठ के लिए पीतल और स्टील के बर्तनों की खरीदारी अधिक होती है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए इस बार बाजार में ट्रिपल लेयर स्टील बर्तनों को लाया गया है। इसके अलावा थाली, गिलास, कटोरी, तांबे और पीतल के जग की डिमांड भी बढ़ी है। जानकारी के मुताबिक, प्रेम सैनी ने बताया कि धनतेरस के दिन ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए उन्होंने दुकान पर परिवार के सदस्यों के साथ दो अतिरिक्त कर्मचारियों की भी व्यवस्था की है, ताकि बिक्री में कोई परेशानी न आए। Dhanteras 2025
बढ़ी चमक
जानकारी के मुताबिक, समय के साथ बदलते रुझानों के बावजूद पीतल के बर्तनों की मांग में भी इजाफा हुआ है। चिकित्सकों द्वारा पीतल के बर्तनों में खाना बनाने और रखने की सलाह के बाद लोग फिर से पीतल की ओर लौट रहे हैं। Dhanteras 2025
मिली जानकारी के अनुसार, इस कारण मार्केट में अब पीतल के कुकर, कढ़ाई और थाली सेट की बिक्री बढ़ी है। कारोबारियों के अनुसार, धनतेरस पर लोग शुभता के प्रतीक के रूप में पीतल का कोई न कोई सामान अवश्य खरीद रहे हैं।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments