अपना दल (एस) सोनभद्र उत्तरी जोन की मासिक बैठक संपन्न

घोरावल विधानसभा उपाध्यक्ष की उपस्थिति में संगठन विस्तार और आगामी चुनावों पर चर्चा

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र ( करमा) / उत्तर प्रदेश-

रविवार को अपना दल (सोनेलाल) के सोनभद्र ज़िले की इकाई, विधानसभा घोरावल (400) के उत्तरी जोन करमा की मासिक बैठक सफलता पूर्वक संपन्न हुई। यह बैठक उत्तरी जोन के अध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल की अध्यक्षता में सरंगा स्थित जोन कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष घोरावल तथा जोन प्रभारी प्रेमनाथ कनौजिया उपस्थित रहे। 

जिन्होंने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उत्तरी जोन की इस मासिक बैठक का कुशल, जानदार और शानदार संचालन उत्तरी जोन उपाध्यक्ष करमा विनोद कोरी ने किया। मासिक बैठक में संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। पिछली बैठकों और किए गए कार्यों की समीक्षा कर उनकी पुष्टि पर विचार किया गया। जोन अध्यक्ष अयोध्या सिंह पटेल द्वारा निर्धारित संगठनात्मक अनुशासन और नियमों के पालन पर चर्चा हुई।

विकास के दावों की खुली पोल, रोड पर पानी और कीचड़ से लोग परेशान Read More विकास के दावों की खुली पोल, रोड पर पानी और कीचड़ से लोग परेशान

पार्टी की युवा शक्ति को बढ़ाने के लिए नवयुवकों को संगठन में शामिल करने और उन्हें सक्रिय भूमिका देने की रणनीति पर विचार किया गया। ज़मीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से आगामी पंचायत चुनावों में अपना दल (एस) की संभावित भागीदारी और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। 17 अक्टूबर 2025 को जौनपुर जाने पर विचार, 4 नवंबर 2025 को बरेली जाने पर विचार इस महत्वपूर्ण मासिक बैठक में विधानसभा, जोन, सेक्टर और बूथ स्तर के कई पदाधिकारी एवं कार्यकता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे।

फ्लावर वैली पीपुल्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया  स्वतंत्रता दिवस। Read More फ्लावर वैली पीपुल्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया  स्वतंत्रता दिवस।

प्रेमनाथ कनौजिया (विधानसभा उपाध्यक्ष घोरावल) अयोध्या सिंह पटेल (उत्तरी जोन अध्यक्ष करमा) विनोद कोरी (उत्तरी जोन उपाध्यक्ष करमा) सत्य मणि सिंह पटेल (उत्तरी जोन मीडिया सचिव करमा) नागेन्द्र गिरि, राज कुमार यादव, बद्री केशरी, पारसनाथ पाण्डेय, राज कुमार कोरी बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। यह आयोजन सोनभद्र में अपना दल (एस) की सक्रियता और आगामी राजनीतिक चुनौतियों की तैयारी को दर्शाता है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति-2025 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न Read More जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं होमस्टे नीति-2025 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

Post Comments

Comments