एक बार फिर प्रशासन का गरजा बुलडोजर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, समय सीमा समाप्त होने पर सड़क चौड़ीकरण के लिए हुई कार्रवाई
सीतापुर - जनपद सीतापुर शहर में गुरुद्वारा रोड पर बुधवार दोपहर बाद एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है सड़कों पर बने चबूतरों और अवैध निर्माणों को हटाने के लिए जिला प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया यह कार्रवाई लगभग 18 दिन बाद दोबारा की गई जब पूर्व में दिए गए नोटिस और समय सीमा के बावजूद लोगों ने खुद से अतिक्रमण नहीं हटाया था जानकारी के अनुसार, बीती 22 सितंबर को गुरुद्वारा रोड पर प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था।
उस समय अस्थाना रेडियम हाउस से कार्रवाई की शुरुआत हुई थी और कई दुकानों के आगे बने चबूतरे, टीनशेड और पक्के निर्माणों को हटाया गया था उस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा था जिस पर अधिकारियों ने 15 दिन की मोहलत दी थी निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिसके चलते बुधवार को फिर से बुलडोजर चलाया गया टीम ने सड़क किनारे बने कई पक्के चबूतरों और निर्माणों को तोड़ दिया प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सड़कों के चौड़ीकरण और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए की जा रही है।
तहसील प्रशासन, नगर पालिका, विद्युत विभाग और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया था। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए काम जारी रखा एसडीएम ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बख्शा नहीं जाएगा सड़क पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर की मुख्य सड़कों पर यातायात सुचारु रूप से चल सके!!


Comments