नवीनतम
राजनीति
Haryana: हरियाणा में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, पंचायत सचिव 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत विजिलेंस टीम ने एक पंचायत सचिव को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिव की पहचान अमित कुमार, निवासी जैनपुर (लाडवा) के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि वह एक व्यक्ति से पंचायत कार्यों के बिल पास करवाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।
कैसे पकड़ा गया सचिव?
पीड़ित व्यक्ति ने विजिलेंस कार्यालय में शिकायत दी कि सचिव अमित कुमार ने उससे बिल पास करवाने की एवज में 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी है। विजिलेंस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को रासायनिक (केमिकल लगे) नोट देकर इंद्री नगर पालिका कार्यालय भेजा गया।
जैसे ही सचिव अमित कुमार ने रिश्वत के 20,000 रुपये अपने हाथ में लिए, विजिलेंस टीम ने तुरंत छापा मार दिया और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। सचिव के पास से रासायनिक रंग लगे नोट बरामद किए गए। मौके पर अन्य सबूत भी जब्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विजिलेंस अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई हरियाणा सरकार की "जीरो टॉलरेंस फॉर करप्शन" नीति के तहत की गई है। यह छापेमारी एडीजीपी आलोक मित्तल के निर्देश और एसपी वीरेंद्र सिंह सांगवान के नेतृत्व में की गई।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments