Haryana: हरियाणा में 5 सितंबर तक स्कूल रहेंगे बंद, आदेश हुए जारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: फतेहाबाद में लगातार हो रही भारी वर्षा व जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला फतेहाबाद के खंड भुना, जाखल व टोहाना के अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय एवं अराजकीय विद्यालयों में 3 सितंबर से 5 सितंबर तक अवकाश घोषित किया है।

उपायुक्त ने बताया कि बरसात के चलते कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। ऐसे में बच्चों की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीन दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments