जिले में कुम्हारी/माटीकला के कारीगरो को मिलेगा निःशुल्क विद्युत चालित कुम्हारी चाक- जिला ग्रामेद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी

मिट्टी कार्य से जुड़े परम्परागत कारीगरों के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से सार्थक पहल

राजेश तिवारी Picture
Published On

आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 25

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिला ग्रामेद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित माटीकला टूल-किट्स योजनान्तर्गत मिट्टी कार्य से जुड़े हुए परम्परागत कारीगारों को उनके जीवन स्तर में सुधार एवं उनके आय में वृद्धि के उद्देश्य से विभाग को वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु विद्युत चालित चाक (इलेक्ट्रानिक चाक) के निःशुल्क वितरण हेतु 30 व्यक्तियों का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

IMG_20250719_071007

भाजपा नेता नितेश शर्मा के नेतृत्व में भानपुर में उमड़ा जनसैलाब Read More भाजपा नेता नितेश शर्मा के नेतृत्व में भानपुर में उमड़ा जनसैलाब

आवेदन करने की अन्तिम तिथि 07 जून, 2025 तक थी। परन्तु भैतिक लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन पत्रों की संख्या पूर्ण न होने के कारण आवेदन प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ की गयी है जिसकी अन्तिम तिथि 26 जुलाई,2025 निर्धारित की गयी है माटीकला के परम्परागत कारीगर अपना आवेदन  पर ऑनलाइन कर सकते है। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय निकट मिशन अस्पताल के पास रावर्ट्सगंज सोनभद्र में जमा कर सकते है। ताकि उनके चयन की कार्यवाही कराई जा सके। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामेद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी के सी0यू0जी0 नम्बर 9580503175 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल Read More मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की ओर सशक्त पहल

Post Comments

Comments