Kushinagar : डोमन ऋषिदेव बने मुसहर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भूषण बने उपाध्यक्ष 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

 कुशीनगर।  विकास खंड पडरौना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौराहे पर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगड़ में मुसहर समुदाय का एक राष्ट्रीय स्तर के मुसहर सम्मान एवं मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रास्ट्रीय स्तर के संगठन बिहार, बंगाल, छत्तीशगढ़, झारखण्ड और उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी और तीन सौ पचास के लगभग मुसहर समुदाय के महिला एवं पुरुष की भागीदारी रही। विदित हो की पूरे भारत में विभिन्न प्रदेशों में निवास करने वाले मुसहर समुदाय की समाजिक स्थिति हासिये पर है जिसके विकास और उनमे बदलाव के लिए मुसहर मंच और अन्य संगठन का निर्माण हुआ है जो अपने अधिकारो के लिये तत्पर और प्रयासरत रहता है। आज संगठन इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने समाज के सर्वागिण विकास के लिए चर्चा परिचर्चा करते हुवे उत्तर प्रदेश सरकार से तीन मांग रखने का प्रस्ताव तैयार किया। 
IMG-20250613-WA0008
टोला सेवक, शिक्षक अर्थात विहार माडल की तरह उत्तर प्रदेश मे भी टोला सेवक गठित किया जाय। बिहार के तर्ज पर महादलित आयोग का गठन कर उसमे मुसहर समुदाय को रखा जाये। अधिक से अधिक मुसहर बच्चो को आवासीय विद्यालय में दाखिला कराया जाय। मिलन समरोह के दौरान सर्व सम्मति से राष्टीय स्तरीय भारतीय मुसहर भुइया परिवार संघ का गठन किया गया,  जिसमें इश्वर दयाल मुसहर संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष डोमन रिषि देव, उपाध्याक्ष भूषण प्रसाद, 
महासचिव रामराज बनवासी, गुरूचरण सदा, कोषाध्यक्ष रमेश माझी 
मिडिया प्रभारी राजू प्रसाद, विजय प्रताप, काशी रिषि देव, रिंटू रिषि देव, 
प्रवक्ता -अरविन्द उर्फ निंकू, सलाहकार तुलसी प्रसाद चयनित किये गये।
मुसहर मंच जिला अध्यक्ष एवं भारतीय मुसहर भूईयां परिवार सह प्रदेश अध्यक्ष राजू प्रसाद ने कमेटी के साथ मिल कर वृक्षा रोपड़ कर पर्यावरण संरक्षण में मुसहर समुदाय की भूमिका का आह्वाहन किये। समाज सेवी रामवृक्ष गिरी ने कहा कि आज मुसहर समुदाय में बाल श्रम अत्यधिक है आप सभी संगठन के पदाधिकरियों के द्वारा इसको संज्ञान लेना चाहिए। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि बाल श्रम को रोका जाये व शिक्षा, पोषण एवम् सुरक्षा को ध्यान दिया जाय। रामवृक्ष गिरि सामाजिक कार्यकर्ता को मुसहर समुदाय को लगातार सहयोग करने के लिए राष्ट्रीय टीम ने किया सम्मानित। विहार प्रदेश अध्यक्ष श्री सुबोध रिषि देव ने कहा कि विहार के मुसहर समुदाय की विकास का माडल को उत्तर प्रदेश मे लागू करने के लिए प्रदेश सरकार को हम सभी लिखित प्रारुप तैयार करके सरकार से लागू कराने को बाध्य किया जायेगा। इस अवसर पर सभी पदाधिकारीयों को फुल माला एव अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया तथा मिडिया साथीयों को भी जिला अध्यक्ष राजू प्रसाद द्वारा सम्मानित किया गया।
 
 इस अवसर पर दिनेश प्रसाद, दुर्गा देवी, अवधराज प्रसाद, मिठाईलाल, कमलदेव प्रसाद, अनिता देवी, रामावती देवी, सिंगाशन प्रसाद, राजेन्द्र प्रधान,योगेन्द्र प्रसाद इंद्रावती देवी, कुंती देवी, शनिचरी देवी, माया देवी,लिलावती देवी, तारा देवी, आदि मुसहर समुदाय से सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments