चक चमरूपुर वार्ड नंबर 11 में पानी के लिए हाहाकार, नगर पालिका बेखबर

 पुराने हैंडपंपों से आ रहा गंदा पानी, सप्लाई का इंतजार बना पहेली

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

 सिराथू कौशाम्बी।

कौशाम्बी स्वतंत्र प्रभात

 सिराथू कौशाम्बी के भरवारी नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला चक चमरूपुर वार्ड नंबर 11 इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है। वर्षों बीत जाने के बाद भी यहां पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। गांव के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में लगे पुराने हैंडपंपों की हालत बेहद खराब है। नलों से गंदा और बदबूदार पानी निकल रहा है जिसे पीने पर बीमारी का खतरा बना रहता है। कई बार नगर पालिका कार्यालय और अधिशासी अधिकारी (E.O.) से शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

नवाबगंज से कुडरा कोठी मार्ग पर आए दिन लगती है जाम  Read More नवाबगंज से कुडरा कोठी मार्ग पर आए दिन लगती है जाम 

वार्ड नंबर 11 के सभासद से जब इस बाबत सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि "हमारे हाथ में कुछ नहीं है।"

हकीकुल्लाह चौधरी कालेज ऑफ़ फार्मेसी मे राष्ट्रीय फार्मा शिक्षा दिवस का हुआ आयोजन Read More हकीकुल्लाह चौधरी कालेज ऑफ़ फार्मेसी मे राष्ट्रीय फार्मा शिक्षा दिवस का हुआ आयोजन

गांव के लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन तो सालों पहले बिछा दी गई, लेकिन आज तक पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं हुई। पाइपलाइन जगह-जगह टूटी और बेतरतीब फैली हुई है। गांव वालों का सवाल है — "क्या हमें कभी शुद्ध पीने का पानी मिलेगा या नहीं?"

वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम की निगरानी रखें सपा कार्यकर्ता : उग्रसेन सिंह Read More वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम की निगरानी रखें सपा कार्यकर्ता : उग्रसेन सिंह

स्थानीय निवासी बताते हैं कि कई बार नगर पालिका को आवेदन भी दिया गया, मगर स्थिति जस की तस बनी हुई है। पेयजल संकट अब गांव के लिए गंभीर समस्या बन चुका है, जिससे ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है।

चक चमरूपुर के लोगों की एक ही मांग है — “हमें शुद्ध और नियमित पेयजल की सुविधा जल्द से जल्द दी जाए।” अगर शीघ्र ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो यह समस्या आने वाले समय में और भी विकराल रूप धारण कर सकती है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार