अवैध रूप से घुसपैठ करते श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार

--- मामले की पूछताछ व जांच-पड़ताल में जुटी सुरक्षा एजेंसियां, बरामद कागजातों का किया जा रहा पड़ताल

Office Desk Lucknow Picture
Published On

महराजगंज। भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली बॉर्डर से अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुसपैठ करते श्रीलंकाई नागरिक को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसके पास से भारतीय पासपोर्ट बरामद हुआ है, वहीं गहन जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वह असल में श्रीलंका का नागरिक है जो भारतीय पासपोर्ट का इस्तेमाल अवैध रूप से सीमा पार करने के लिए कर रहा था। इमीग्रेशन विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उसे हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों के मुताबिक उसके पास से मिले दस्तावेजों और अन्य प्रमाणों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह भारतीय पासपोर्ट कैसे प्राप्त किया और उसकी सीमा पार करने की मंशा क्या थी। वहीं विभाग के पूछताछ में विदेशी नागरिक की पहचान 46 वर्षीय दिलिप संपथ रजप्पा निवासी 103 थोराया कुरुनेगला सीपी श्रीलंका के के रूप में हुई है। श्रीलंकाई नागरिक के खिलाफ भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी अधिनियम 14 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते श्रीलंकाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गहनता से जांच-पड़ताल किया जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें