राजनीति
हर्रो टोल कर्मियों के गुंडागर्दी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन ।
स्वतंत्र प्रभात ।
प्रयागराज -
हर्रो टोल प्लाजा के टोलकर्मियों की बदसलूकी और और गुंडागर्दी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने टोल पर इकट्ठे होकर टोलप्लाज़ा के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया । जैसा की हर्रो टोल प्लाजा का नया टेंडर बृजेश पांडे को प्राप्त है इनके आ जाने के बाद टोल प्लाजा काफी सुर्खियों और विवादों में घिरा हुआ है इसके पहले टोल शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा था किसी के साथ कोई भी भेदभाव या दुर्व्यवहार की घटनाएं नहीं हो रही थी ।
इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी के साथ बुधवार को दुर्व्यवहार टोल करने द्वारा किया गया जिससे आक्रोशित होकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं उनके समर्थक टोल पर इकट्ठे होकर धरना देते हुए नारेबाजी करने लगे और कहा कि यदि इसी तरह दुर्व्यवहार किसानों व क्षेत्रीय लोगों के साथ होता रहा तो हम बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए विवश होंगे और कहा कि आसपास के किसानों का टोल जो की पांच किलोमीटर की परिधि के अंदर आते हैं उन्हें टोल मुक्त किया जाए क्योंकि किसानों का टोल से गुजरा दिन भर होता है
क्योंकि किसानों को अपनी खेती के लिए खाद बीज लेने के लिए बाजार आना जाना पड़ता है भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने कहा कि बृजेश पांडे को अपना रवैया बदलना होगा अन्यथा एक सप्ताह के अंदर हम लोग पुनः यहां आकर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे ।धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से लल्लू प्रसाद पटेल , रामजतन पाल ,मोहम्मद जफर ,राकेश पटेल, अवध राज पटेल ,सुरेंद्र ,विवेक सहित दर्जनों की संख्या में किसान उपस्थित रहे । बताते चले की हर्रो टोलप्लाज़ा इन दिनों अपनी मनमानी के चलते लोगों को परेशान करता चला रहा है लिहाजा क्षेत्रीय किसानों एवं स्थानीय लोगों ने उप जिलाधिकारी बारा एवं क्षेत्राधिकारी बारा से टोल के संदर्भ में कार्रवाई की मांग की है ।


Comments