मेगा कैम्प के प्रचार-प्रसार को न्याय रथ और बाइक रैली रवाना, जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

जिला न्यायालय परिसर में प्री-कैम्प का फीता काटकर किया शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं और विधिक सहायता के प्रति लोगों को किया जाएगा जागरूक

विवेक शर्मा Picture
Published On

जिला संवाददाता फ़िरोज़ाबाद 

फिरोजाबाद।

आगामी मेगा कैम्प के सफल आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को जनपद न्यायालय परिसर, फिरोजाबाद में प्री-कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने मेगा कैम्प के प्रचार-प्रसार के लिए न्याय रथ, डीपीओ (DPO) तथा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अभियान का उद्देश्य जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आमजन को आगामी मेगा कैम्प के आयोजन, विभिन्न सरकारी विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी सेवाओं और निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना है। न्याय रथ और बाइक रैली के माध्यम से लोगों तक आवश्यक जानकारियां पहुंचाई जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इन योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठा सकें।

प्री-कैम्प के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। मेगा कैम्प का प्रमुख उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना और जरूरतमंद व्यक्तियों तक विधिक सहायता एवं न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद की इस पहल से आमजन को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। अभियान के माध्यम से जरूरतमंद और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फिरोजाबाद

शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैटरी चोरी की घटना का सफल अनावरण Read More शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैटरी चोरी की घटना का सफल अनावरण

Post Comments

Comments