लेखपाल संघ का इटवा तहसील में धरना, ज्ञापन सौंपा
तहसीलदार इटवा के तानाशाही रवैये को लेकर लेखपालों ने मंगलवार को धरना दिया। और एसडीएम इटवा को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की ।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
इटवा (सिद्धार्थनगर)।
तहसीलदार इटवा के तानाशाही रवैये को लेकर लेखपालों ने मंगलवार को धरना दिया। और एसडीएम इटवा को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की ।
मंगलवार को दिये ज्ञापन में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ इटवा के अध्यक्ष अमरदीप चौधरी व मंत्री नवीन कुमार चौधरी ने कहा है कि 17 जुलाई व 05 सितम्बर को दिये गये ज्ञापन में हम लोगों ने अपनी समस्याओं से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया था। परन्तु अभी तक इन समस्याओं के निस्तारण में कोई पहल नहीं की गयी और न ही कार्यकारिणी के किसी पदाधिकारी अथवा सदस्य से कोई वार्ता ही की गई।इस सम्बन्ध में जब हम लोग तहसीलदार इटवा से बातचीत करना चाहें ।
तो उन्होंने वार्ता से इन्कार करते हुये कहा कि यह हमारा विशेषाधिकार है कि मेरी जब इच्छा होगी ।तभी मै वार्ता करूंगा और जब इच्छा होगी , तभी समस्या का समाधान करूंगा। तहसीलदार इटवा के इस रवैये से हम सभी लेखपाल काफी आहत हैं।ऐसे में हम मजबूर होकर धरना देने को विवश हैं।
local news uttar pradesh news siddharthnagar news revenue Department lekhpal dharna Memorandum Submitted Itwa news Siddharthnagar Administration Itwa Tehsil #SwatantraPrabhat Uttar Pradesh Lekhpal Sangh Revenue Department News Revenue Officials Lekhpal Protest Lekhpal Association Government Employees Protest Employee Demands Tehsildar Itwa SDM Itwa Administrative Dispute Lekhpal Issues Itwa Administration Amar Deep Chaudhary Naveen Kumar Chaudhary UP Government Employees


Comments