नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नवरात्रि के पूर्व 04 विधिक नमूने संग्रहित किये गये
अभय कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न बाजारों में नमूने संग्रहित किये गये।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
प्रतापगढ़।
जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन जनपद प्रतापगढ़ में शनिवार को नवरात्रि त्योहार के अवसर पर प्रयोग किए जाने वाले खाद्य पदार्थों घी, कूटटू का आटा ,सिंघाड़ा का आटा ,साबूदाना ,मूंगफली इत्यादि में मिलावट रोकने हेतु विशेष अभियान सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।।
अभय कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न बाजारों में नमूने संग्रहित किये गये।
संग्रहित नमूने में घी (मदर डेरी) एक नमूना रानीगंज कैंथोला ,लालगंज तहसील से ,सिंघाड़ा के आटा का एक नमूना,साबूदाना का एक नमूना सुवंसा बाजार ,रानीगंज तहसील से,
एवं साबूत सिंघाड़ा का एक नमूना रानीगंज बाजार से संग्रहित किया गया।इस प्रकार कुल 04 विधिक नमूनों को संग्रहित कर विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को भेजे गये।
खाद्य सचल दल में रोशन सिंह,संतोष कुमार दूबे, संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी एवं डा0 शमशुन नेहा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #प्रतापगढ़समाचार #HealthDepartment #खाद्यविभाग #खाद्यसुरक्षा #FoodSafety #FoodInspection #FoodQuality #FoodSafetyDepartment #नवरात्रि #FoodAdulteration #लालगंजसमाचार \#PratapgarhNews #NavratriFestival #GheeSample #BuckwheatFlour #Sabudana #FoodTesting #FestivalFoodSafety #RaniganjNews #मिलावटखोरी #घीकीजांच #खाद्यनमूने #खाद्यसुरक्षाअभियान


Comments