गौरा विधानसभा में बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन
आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड बभनजोत एवं छपिया में “सेवा सेतु अभियान—सेवा के दीप से समृद्धि का संकल्प” के तहत बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
गौरा।
आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकासखंड बभनजोत एवं छपिया में “सेवा सेतु अभियान—सेवा के दीप से समृद्धि का संकल्प” के तहत बहुउद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन, पंजीकरण एवं समस्याओं के समाधान में मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल, बीडीओ बभनजोत लक्ष्मण प्रसाद, बीडीओ छपिया अरविंद चौधरी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने पात्र लोगों से शिविर के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
gonda news UP News uttar pradesh government public welfare block development government schemes Gonda Administration Rural Development Public Welfare Schemes #SwatantraPrabhat Government Benefits Government Services Public Service Camp Citizen Services Neeraj Patel Prabhat Kumar Verma Gaura MLA Gaura News Seva Setu Abhiyan Multi Purpose Service Camp Babhna Jot Chhapia Welfare Scheme Registration Lakshman Prasad Arvind Chaudhary

Comments