जिलाधिकारी ने विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य की जांच

पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुल खड़ीत में बच्चों से पठन-पाठन की गुणवत्ता परखी, निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में गुणवत्ता एवं समयबद्धता के दिए निर्देश

विवेक शर्मा Picture
Published On

संवाददाता फ़िरोज़ाबाद 

फिरोजाबाद।

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य के साथ विकासखंड एका के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुल खड़ीत का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षा 7 एवं 8 के छात्र-छात्राओं से संवाद कर पठन-पाठन की गुणवत्ता को परखा तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।

बच्चों से पढ़ाई की गुणवत्ता की ली जानकारी

जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षिक स्थिति एवं पढ़ाई की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था और निर्माण कार्य की जांच

सेवा संकल्प अभियान के शिविर का फीता काटकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने किया उद्घाटन Read More सेवा संकल्प अभियान के शिविर का फीता काटकर पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह ने किया उद्घाटन

मिड-डे मील की भी ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से विद्यालय में मिलने वाले मध्याह्न भोजन के संबंध में जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि उन्हें निर्धारित मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

श्रीभूमि जिले के चेरागी रेंज में लंबे समय से खुलेआम बांस तस्करी का आरोप, वनकर्मियों की भूमिका पर उठे सवाल Read More श्रीभूमि जिले के चेरागी रेंज में लंबे समय से खुलेआम बांस तस्करी का आरोप, वनकर्मियों की भूमिका पर उठे सवाल

विद्यालय में कुल पांच अध्यापक तैनात हैं तथा 151 बच्चे पंजीकृत हैं। निरीक्षण के समय 88 बच्चे उपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को नोटबुक एवं टॉफियां वितरित कीं।

नवरात्रि, रामलीला, दशहरा एवं दीपावली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील Read More नवरात्रि, रामलीला, दशहरा एवं दीपावली पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील

निर्माणाधीन मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण

इसके बाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री मॉडल निर्माणाधीन कंपोजिट विद्यालय पुल खड़ीत का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि विद्यालय के निर्माण कार्य का निरंतर निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। विद्यालय का निर्माण कार्यदायी संस्था सिडको द्वारा कराया जा रहा है।

समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश

निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्माण स्थल पर मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Post Comments

Comments