गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट एवं न्यायालय परिसर में बृहद श्रमदान
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गुरुवार को प्रातः 7 बजे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं झाड़ू थामकर परिसर की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
जिला संवाददाता फ़िरोज़ाबाद
फिरोजाबाद।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया श्रमदान
स्वच्छता अभियान में जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कल्पना जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), उप जिलाधिकारी धर्मवीर भारती सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने श्रमदान करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में सहभागिता की।
न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ श्रमदान
कलेक्ट्रेट परिसर में श्रमदान के बाद जिलाधिकारी ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। यहां आयोजित स्वच्छता अभियान में उन्होंने अधिवक्ताओं के साथ मिलकर श्रमदान किया और परिसर की साफ-सफाई की।अधिवक्ताओं एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त सहभागिता ने स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
दैनिक जीवन का हिस्सा बने स्वच्छता
इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि इसे दैनिक जीवनशैली और कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को आगे बढ़ाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने परिसर को निरंतर स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया।

Comments