पुलिस ने मनाई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती

सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के मूल्यों को अपनाने का दिलाया संकल्प

विवेक शर्मा Picture
Published On

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर फिरोजाबाद पुलिस द्वारा श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस लाइन परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सलामी दी।

जिला संवाददाता फ़िरोज़ाबाद 

फिरोजाबाद।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर फिरोजाबाद पुलिस द्वारा श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस लाइन परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सलामी दी।

पुलिस ने मनाई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती

पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

इस अवसर पर एसएसपी आदित्य लांग्हे ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के मूल्यों को अपने कार्य एवं आचरण में अपनाने की शपथ दिलाई।उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को याद करते हुए पुलिसकर्मियों से जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

थानों और चौकियों में भी हुआ आयोजन

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जिले के सभी थानों, चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को याद किया।कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के मूल्यों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।

मौलिक साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न Read More मौलिक साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

Post Comments

Comments