पंडरी- आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया आंगन मिलन कार्यक्रम

पंडरी- स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय नेता सपना रहीं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सितारगंज। पंडरी- स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय नेता सपना रहीं। कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण महिलाओं और बच्चों की माताओं को दी गई। विभागीय कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया।
 
कार्यक्रम में विशेष रूप से छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया। इस दौरान बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने माताओं को बच्चों के पोषण, खान-पान और स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी। माताओं से बच्चों को निर्धारित समय पर पौष्टिक आहार देने तथा नियमित रूप से स्वास्थ्य संबंधी जांच कराने की अपील की गई।
 
कार्यक्रम के दौरान पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट का वितरण भी किया गया। मौजूद महिलाओं को सरकार की ओर से संचालित महिला एवं बाल विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए इनके माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
 
कार्यक्रम में एएनएम कुलदीप कौर, अंजू चौहान, रीता देवी सहित आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें