सऊदी ने F-15 से बरसाए भयंकर बम, अंसारुल्लाह ने खाई बदले की कसम

चौतरफा हमलों से सऊदी बुरी तरीके से फंस चुका है और लगातार यमन पर हमले कर रहा है। यमन के युद्ध क्षेत्र से एक बार फिर बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सऊदी अरब ने यमन के पांच प्रांतों पर 24 घंटों में 51 हवाई और मिसाइल हमले किए, जिससे स्थानीय बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं दूसरी ओर, हुती लड़ाके आधुनिक ड्रोन और सटीक एंटी-टैंक मिसाइलों के जरिए सऊदी समर्थित बलों को जबरदस्त टक्कर दे रहे हैं।

 

चौतरफा हमलों से सऊदी बुरी तरीके से फंस चुका है और लगातार यमन पर हमले कर रहा है। यमन के युद्ध क्षेत्र से एक बार फिर बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने एक बयान जारी करते हुए सऊदी अरब के भारी-भरकम हमलों का बड़ा खुलासा किया। याह्या सरी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों और मिसाइल यमन पर ताबड़तोड़ 51 हवाई हमले और मिसाइल दागे। रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब की खामिस मुशायद एयरबेस से उड़ान भरने वाले एफ-15 स्टेल्थ जर्स ने आसमान से तबाही मचाई। जबकि नसान और जिजान के सैन्य ठिकानों से जमीन से जमीन पर मार करने वाले मिसाइलों से भीषण बमबारी की गई। सऊदी सेना के इस नए और आक्रामक हमलों का सीधा निशाना यमन के पांच बड़े प्रांतों मारी, सादा, अलदैदा, ताईस और अमरान रहे। ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने दावा किया है कि इस भारी बमबारी में आम नागरिकों के कम्युनिकेशन नेटवर्क और बुनियादी ढांचे को गंभीर तौर पर नुकसान पहुंचाया गया। इसी के साथ यमन पर जारी हालिया सैन्य तनाव और सऊदी अग्रेशन की शुरुआत से लेकर अब तक दागी गई मिसाइलों और हवाई हमलों की कुल संख्या बढ़कर 1209 तक पहुंच चुकी है। 

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें