जल निगम योजना पर केबिल के खुले तार से दुर्घटना होने की संभावनाएं

नैनी क्षेत्र के त्रिवेणी नगर स्थित पूरा का पांडे ग्राम समूह पेयजल योजना पर केबिल के खुले तार से आए दिन दुर्घटना होने की संभावनाएं बनी हुई है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात । 
 
नैनी,प्रयागराज।
 
 नैनी क्षेत्र के त्रिवेणी नगर स्थित पूरा का पांडे ग्राम समूह पेयजल योजना पर केबिल के खुले तार से आए दिन दुर्घटना होने की संभावनाएं बनी हुई है।
 
बताया जाता है, कि त्रिवेणी नगर स्थित पूरा का पांडे ग्राम समूह पेयजल योजना से क्षेत्र के दर्जनों गांव में जलापूर्ति की जाती है। इस ट्यूबवेल पर केबिल के खुले तार से आए दिन दुर्घटना होने की संभावना  बनी हुई है। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी जानकारी संबंधित ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों को कई बार दी गई, बावजूद इसके उनके द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिससे  लोगों में उनके प्रति जबरदस्त आक्रोश की भावना व्याप्त है।
 
मोहल्ले वासियों ने विभागीय उच्च अधिकारियों का ध्यान इस तरफ आकर्षित कराते हुए उक्त खुले तार को अविलंब व्यवस्थित कराए जाने की मांग की है।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें