डीएफओ की ढुलमुल नीति के चलते बेलगाम हुए वन कर्मचारी , खुलेआम जनता को दे रहे गाली
बस्ती जिले में वन कर्मियों की कारगुजारियाँ किसी से छिपी नहीं हैं । वन कर्मचारियों की लूट खसोट वाली नीति के चलते ही प्रतिदिन हजारों पेंड़ धराशायी हो रहे हैं ।
बस्ती। बस्ती जिले में वन कर्मियों की कारगुजारियाँ किसी से छिपी नहीं हैं । वन कर्मचारियों की लूट खसोट वाली नीति के चलते ही प्रतिदिन हजारों पेंड़ धराशायी हो रहे हैं । हद तो तब हो गयी जब कटान की सूचना पर पहुँचे वन कर्मचारियों ने शिकायत कर्ता सहित जनता को गालियों की बौछार से नवाजना शुरू कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार - बनकटी विकास खण्ड के देईसाँड़ मे वन कर्मचारियों को हरे पेड़ों के कटान की सूचना मिली । सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जाँच पड़ताल व नियम संगत कार्यवाही के बजाय शिकायतकर्ता व आम पब्लिक के ऊपर गालियों की बौछार करना शुरू कर दिया । नियमों की यदि बात करें तो देश का हर नागरिक संविधान के दायरे में रह कर , कानून को बिना हाथ में लिए कार्रवाई कर सकता है , कहीं भी अपशब्दों के प्रयोग को छूट नहीं प्रदान हैं परन्तु वनकर्मियों द्वारा कारित गाली - गलौज की घटना जाँच व चर्चा का विषय बना हुआ है । सूत्रों की माने तो लोग यह कह रहे हैं कि वन विभाग की जनपदीय मुखिया डीएफओ की ढुलमुल नीतियों के कारण वन कर्मचारियों द्वारा गाली - गलौज की घटनाएं समाज में घट रही हैं । यदि समय रहते इनके विरुद्ध विभाग द्वारा उचित कदम उठाए गए होते तो देईसाँड़ जैसी निर्लज्ज घटना नहीं घटती । देखना यह है कि किसी प्रभावी कार्रवाई द्वारा डीएफओ वन विभाग के गालीबाज कर्मचारियों पर नकेल कस पाती हैं या मामला ऐसे ही धाग की तीन पात जैसा ही रह जाता है।
#जनशिकायत #SwatantraPrabhat #BastiNews #उत्तरप्रदेश #UttarPradeshNews #ForestDepartment #बस्ती #गालीगलौज #SwatantraPrabhatNews #वनविभाग #वनकर्मी #ForestWorkers #पेड़कटान #TreeCutting #GreenTrees #अवैधकटान #IllegalTreeCutting #वनविभागजांच #ForestDepartmentAction #AbuseAllegation #शिकायतकर्ता #Deisand #Bankati #BastiForestNews


Comments