जूनियर हाईस्कूल शक्तिफार्म नंबर पांच ने जीता फुटबॉल का स्वर्ण
सितारगंज विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत टैगोर नगर में आयोजित ब्लाक स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में जूनियर हाईस्कूल शक्तिफार्म नंबर पांच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
सितारगंज विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत टैगोर नगर में आयोजित ब्लाक स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में जूनियर हाईस्कूल शक्तिफार्म नंबर पांच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में शक्तिफार्म नंबर पांच की टीम ने केशव सूर्यमुखी स्कूल को एक गोल से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दौर के मुकाबले में जूनियर हाईस्कूल शक्तिफार्म नंबर पांच ने राइजिंग स्टार स्कूल को पांच गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मुकाबले में केशव सूर्यमुखी स्कूल ने ग्रीन वर्ल्ड स्कूल को दो गोल से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबला दोनों टीमों के बीच रोमांचक रहा। खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। अंत में जूनियर हाईस्कूल शक्तिफार्म नंबर पांच ने एक गोल की बढ़त बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और स्वर्ण पदक हासिल किया। मैच में अमित वैद्य, राहुल कुमार और देवोत्तम ने रेफरी की भूमिका निभाई।
इधर, ग्रीन वर्ल्ड स्कूल में आयोजित ब्लाक स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में वंश सिंह और किशोर कुमार ने स्वर्ण एवं रजत पदक हासिल किया। बैडमिंटन सिंगल में तन्मय मंडल और देवेश कुमार ने स्वर्ण व रजत पदक प्राप्त किया। बैडमिंटन डबल में निशांत घरामी-तन्मय मंडल तथा देवेश-कार्तिक सनवाल की जोड़ी ने स्वर्ण और रजत पदक जीते। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ग्रीन वर्ल्ड स्कूल की टीम ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में खेल समन्वयक हृदेश चौहान, जयंत मंडल, विनोद बिष्ट, प्रकाश बोरा, मुनीश सक्सेना, राम माली, कविता धामी, रीता बाला आदि मौजूद रहे।
#SwatantraPrabhat #Badminton #SportsNews #SportsCompetition #SchoolSports #StudentAthletes #TableTennis #StudentSports #YoungAthletes #SilverMedal #Shaktifarm #Sitarganj #UttarakhandNews #BlockLevelSports #GoldMedal #SportsTalent #UttarakhandSports #FootballTournament #FootballChampionship #FootballNews #JuniorHighSchool #SchoolFootball #Basketball #SchoolTournament #SportsAchievement


Comments