प्रसूता के प्रसव में लापरवाही, नवजात की मौत; पति ने लगाई न्याय की गुहार
मीरजापुर।
मीरजापुर।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर गांव स्थित एक एएनम के आवास पर संचालित निजी क्लीनिक पर प्रसव में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है।
क्षेत्र के तुलसीपुर नौगवां गांव निवासी लवकुश की पत्नी दीपा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मंगलवार की रात आशा कार्यकर्ता को सूचित किए उसके बाद पहुंची आशा कार्यकर्ता दुर्जनीपुर स्थित एएनएम के आवास पर संचालित निजी क्लीनिक में ले कर चली गई। आरोप है कि क्लीनिक पर लापरवाही बरतने से नवजात की मौत हो गई।पीड़ित पति लवकुश ने बताया कि एएनएम की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की हालत भी बिगड़ गई।
बाद में उन्हें क्षेत्र के नैडी़ कठारी स्थित सेहत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां सीजर के बाद प्रसूता की जान तो बचा ली गई, लेकिन उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।पीड़ित पति ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी से निजी क्लीनिक के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Comments