कर्ण घोड़ा शोभायात्रा से पहले व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग

मानस रामलीला समिति ने पत्रकार वार्ता कर प्रशासन से की अविलंब कार्रवाई की मांग

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी, प्रयागराज। 
 
 
मानस रामलीला समिति नैनी की ओर से बुधवार को कॉलोनी स्थित कैलाश भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव धीरू ने की, जबकि संचालन महामंत्री नयन कुमार कुशवाहा ने किया
 
इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान पार्षद एवं पूर्व प्रधान अरैल प्रदीप मेहरा को मानस रामलीला समिति का नया मुख्य संरक्षक बनाया गया है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर को कर्ण घोड़ा जुलूस की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा अभिमन्यु शाखा पार्क से शुरू होकर मिर्जापुर रोड, नैनी बाजार और मेवालाल बगिया होते हुए पुनः अभिमन्यु शाखा पार्क में पहुंचकर समाप्त होगी।
पदाधिकारियों ने कहा कि शोभायात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, लेकिन मुख्य मार्गों पर अभी तक नगर निगम, विद्युत विभाग और जल संस्थान की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं कराई गई हैं।
 
 मार्ग में जगह-जगह पेड़ों की टहनियां, लटकते बिजली के तार और सड़क पर बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और लोगों की भीड़ को देखते हुए इन समस्याओं का शीघ्र समाधान जरूरी है।
 
समिति ने प्रशासन से मांग की कि शोभायात्रा से पूर्व संबंधित विभागों को निर्देशित कर मुख्य मार्गों की साफ-सफाई, पेड़ों की छंटाई, लटकते तारों को व्यवस्थित कराने तथा सड़क के गड्ढों की मरम्मत का कार्य अविलंब कराया जाए, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
 
पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव धीरू, महामंत्री नयन कुमार कुशवाहा, संरक्षक शिवशंकर दीक्षित, राकेश श्रीवास्तव, सुभाष केशरवानी, मोहम्मद अजहर, सुभाष प्रधान, कोषाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, विनोद जैकब सहित समिति के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उक्त जानकारी समिति के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने दी।
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें