ध्रुव कुमार को भाजपा द्वारा एमएलसी चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए जाने पर खुशी
भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर - अयोध्या (फैजाबाद) खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है, जिससे उनके समर्थकों और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
भारतीय जनता पार्टी ने गोरखपुर - अयोध्या (फैजाबाद) खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया है, जिससे उनके समर्थकों और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।
भाजपा ने आगामी एमएलसी चुनाव के लिए ध्रुव कुमार त्रिपाठी के नाम पर मुहर लगाई।पार्टी द्वारा टिकट मिलने के बाद ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थकों और स्थानीय शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री हरिशंकर सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा की बहुमुखी प्रतिभा के धनी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित करके सभी का मान बढ़ाया है। खुशी व्यक्त करने वालो में चेयरमैन प्रतिनिधि हेमन्त कुमार जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश आर्य, उपाध्यक्ष सोमनाथ मिश्र, विरेंद्र दूबे आदि शामिल है।
#SwatantraPrabhat #PoliticalNews #UttarPradeshNews #BJP #SiddharthnagarNews #UttarPradeshPolitics #BJPNews #ElectionNews #SiddharthnagarPolitics #DhruvKumarTripathi #MLCElection #TeacherConstituency #GorakhpurAyodhya #FaizabadTeacherConstituency #BJPCandidate #MlcCandidate #LegislativeCouncil #TeacherElection #TeachersNews #HarishankarSingh #HemantKumarJaiswal #RakeshArya #SomnathMishra #VirendraDubey


Comments