श्रीभूमि जिले के फेटीपात में अधूरी सड़क का निर्माण फिर शुरू करने की मांग

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम BDO कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

हर्षिता यादव  Picture
Published On

श्रीभूमि : श्रीभूमि जिले के दुल्लभछड़ा के निकटवर्ती सिंगलाछड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर 7 स्थित फेटीपात गांव में लंबे समय से चली आ रही संपर्क समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ‘शिल्पी’ स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों और ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने 29 सितंबर मंगलवार को दुल्लभछड़ा BDO कार्यालय पहुंचकर अधूरे सड़क निर्माण कार्य को पुनः शुरू कर शीघ्र पूरा कराने की मांग की।
 
BDO के कार्यालय से बाहर रहने के कारण प्रभारी अधिकारी एवं अकाउंटेंट तापस नाथ ने ज्ञापन स्वीकार किया। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2024 में MGNREGA के तहत PMGSY सड़क से शिव मंदिर तक सड़क निर्माण परियोजना शुरू हुई थी। परियोजना की स्वीकृत लागत लगभग 9.18 लाख रुपये तथा Work ID 0421007011/LD/9010343443 है। ग्रामीणों का दावा है कि अब तक करीब 40 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है।
 
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पूरी होने से तीन पाड़ों के लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों तथा शिव मंदिर और खेल मैदान तक आने-जाने वालों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक विजय मालाकार से अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही संपर्क समस्या का समाधान हो सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें