75 हजार रुपये रिश्वत लेते BDO गिरफ्तार, निजी आवास पर निगरानी टीम ने दबोचा

बांका के फुल्लीडूमर BDO अमित प्रताप सिंह पर विकास योजनाओं की स्वीकृति और राशि निकासी के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, मामा भी हिरासत में

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

पटना : एम रोशन । बिहार के बांका जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए फुल्लीडूमर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अमित प्रताप सिंह को 75 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पटना से पहुंची निगरानी टीम ने ट्रैप की कार्रवाई बांका शहर के नेहरू कॉलोनी स्थित BDO के निजी आवास पर की। कार्रवाई के दौरान BDO के मामा बच्चन प्रसाद सिंह को भी हिरासत में लिया गया। दोनों को पूछताछ के लिए बांका परिसदन ले जाया गया।

विकास योजनाओं की स्वीकृति के बदले मांगी गई थी रिश्वत

निगरानी विभाग के अनुसार, फुल्लीडूमर प्रखंड प्रमुख गौतम प्रकाश ने BDO अमित प्रताप सिंह के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पंचायती राज विभाग से जुड़ी विभिन्न विकास योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति और राशि की निकासी के एवज में 75 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पहले आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद निगरानी टीम ने BDO को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए ट्रैप की कार्रवाई की योजना बनाई।

शिकायतकर्ता को रकम के साथ भेजा गया

मंगलवार को डीएसपी स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में निगरानी की टीम पटना से बांका पहुंची। टीम ने नेहरू कॉलोनी स्थित BDO के निजी आवास के आसपास निगरानी शुरू कर दी। इसके बाद शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ BDO के आवास पर भेजा गया।बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता द्वारा 75 हजार रुपये दिए जाने के बाद निगरानी टीम ने तत्काल कार्रवाई की और BDO अमित प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान उनके मामा बच्चन प्रसाद सिंह को भी हिरासत में लिया गया।गिरफ्तारी के बाद दोनों को बांका परिसदन ले जाया गया, जहां निगरानी टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान निगरानी विभाग की टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया भी पूरी की।

पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी के अगले दिन BDO पर कार्रवाई

पीपीसीबी ने स्कूली बच्चों को प्लास्टिक वेस्ट चैंपियन बनाने के उद्देश्य से शुरू किया “पंजाब प्लास्टिक चैंपियंस कार्यक्रम” Read More पीपीसीबी ने स्कूली बच्चों को प्लास्टिक वेस्ट चैंपियन बनाने के उद्देश्य से शुरू किया “पंजाब प्लास्टिक चैंपियंस कार्यक्रम”

BDO की गिरफ्तारी के बाद यह मामला इसलिए भी चर्चा में आ गया है, क्योंकि सोमवार को ही फुल्लीडूमर प्रखंड कार्यालय में BDO अमित प्रताप सिंह और पूर्व मुखिया संजीव कुमार मंडल के बीच विवाद हुआ था।
बताया गया कि जन्म प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। BDO ने पूर्व मुखिया पर मारपीट और धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया था। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूर्व मुखिया की गिरफ्तारी के करीब 24 घंटे बाद ही फुल्लीडूमर BDO के रिश्वत लेते गिरफ्तार होने की खबर सामने आने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध है या नहीं, यह जांच का विषय है।

कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने गुरु तेग बहादुर नगर में चलाया सफाई अभियान Read More कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने गुरु तेग बहादुर नगर में चलाया सफाई अभियान

विशेष अदालत में पेश किए जाएंगे BDO

खन्ना में जन्माष्टमी को लेकर एसएसपी डा. दर्पण आहलूवालिया ने की विशेष बैठक  Read More खन्ना में जन्माष्टमी को लेकर एसएसपी डा. दर्पण आहलूवालिया ने की विशेष बैठक 

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार BDO अमित प्रताप सिंह को निगरानी की विशेष अदालत में पेश किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद सरकारी विकास योजनाओं की स्वीकृति और राशि निकासी की प्रक्रिया को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं। अब जांच के दौरान यह स्पष्ट होगा कि रिश्वत की मांग और लेनदेन में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।
मामले में निगरानी विभाग की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद ही पूरे प्रकरण की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ते रहें—स्वतंत्र प्रभात।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार