नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 45 वर्षीय अधेड़ की मौत
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसा गऊघाट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने के कारण हुआ। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राकेश कुमार (45 वर्ष) पुत्र कृष्णा, निवासी ग्राम कमालपुर अवांडीह, थाना महराजगंज के रूप में हुई है। बताया गया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे वह अपने गांव से लोनार की ओर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह गऊघाट के पास पहुंचे, उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महराजगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. गणनायक पांडेय ने बताया कि घायल को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुमांवा चौकी प्रभारी आयुष वत्स ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।राकेश कुमार की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
राकेश कुमार अपने पीछे दो नाबालिग पुत्रों विशाल और विकास को छोड़ गए हैं। बच्चों की मां का साया पहले ही उनके सिर से उठ चुका था। अब पिता के निधन के बाद दोनों बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में अब केवल राकेश की बुजुर्ग मां ही बची हैं, जिनके सामने दोनों मासूम बच्चों के पालन-पोषण की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को भावुक कर दिया है।
swatantra prabhat सड़क हादसा uttar pradesh news mahrajganj police raebareli latest news Road safety awareness स्थानीय समाचार परिवार में शोक Breaking News UP पोस्टमार्टम जांच road accident Uttar Pradesh bike accident news Maharajganj Raebareli News महराजगंज रायबरेली समाचार ट्रक से टकराई बाइक रायबरेली दुर्घटना गऊघाट हादसा 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Community Health Centre Maharajganj Fatal Accident Case


Comments