जगदीशपुर बाजार में अतिक्रमण पर विभाग मौन

आमजनों एवं राहगीरों को हो रही परेशानी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित जगदीशपुर बाजार में सड़क के दोनों किनारों पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण के बावजूद संबंधित विभाग अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं कर सका हैं। सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण मुख्य मार्ग पर  प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आम लोगों, वाहन चालकों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में तत्कालीन अंचलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर बाजार को अतिक्रमणमुक्त कराया गया था, लेकिन समय के साथ फिर से सड़क किनारे अतिक्रमण बढ़ गया। लोगों का कहना है कि वर्तमान में भी प्रशासनिक अधिकारी प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, इसके बावजूद अब तक अतिक्रमण हटाने के लिए कोई विशेष अभियान नहीं चलाया गया है। नतीजतन बाजार में जाम की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि आगामी श्रावण मास में भागलपुर से गंगाजल लेकर हजारों-हजार श्रद्धालु इसी मार्ग से पैदल बाबाधाम के लिए गुजरेंगे। यदि श्रावण शुरू होने से पहले सड़क को अतिक्रमणमुक्त नहीं कराया गया, तो जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा भी प्रभावित हो सकती है।

जगदीशपुर बाजार में बढ़ते अतिक्रमण पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखी है। श्रावण मास शुरू होने से पहले विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाए और बाजार को जाम की समस्या से राहत दिलाई जाए।

मौज एप पर नाबालिग को जाल में फंसाकर दुषकर्म करने वाला गिरफ्तार Read More मौज एप पर नाबालिग को जाल में फंसाकर दुषकर्म करने वाला गिरफ्तार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार