उदय एचपी गैस एजेंसी तोड़फोड़ मामले में 04 दिन बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा

जिले केलालगंजउदय एचपी गैस एजेंसी तोड़फोड़ मामले में 04 दिन बाद भी लालगंज पुलिस ने मुकदमा  दर्ज नही किया है ।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। जिले केलालगंजउदय एचपी गैस एजेंसी तोड़फोड़ मामले में 04 दिन बाद भी लालगंज पुलिस ने मुकदमा  दर्ज नही किया है । उदय एचपी गैस एजेंसी पर हुए तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसकी गहन जांच से लालगंज पुलिस द्वारा की जा रही है ।
 
आपको बता दें कि पीड़ित धीरेन्द्र कुमार पुत्र राम किशोर ग्राम दौलतपुर पो० रौतापार थाना लालगंज जनपद- वस्ती का स्थायी निवासी है। तथा उदय एच. पी गैस एजेंसी बारीघाट लालगंज का प्रबन्धक है।
 
पीड़ित ने आरोप लगाया था कि दिनांक - 30-7-2026 को समय करीब तीन बजकर बीस मिनट पर उदय एचपी गैस एजेंसी पर पूप्पू निषाद निवासी ग्राम बरतनिया के उकसाने पर उमेश, संगीता, भूईला, रम्भूनिषाद सुरेमा पत्नी गुनसागर पूनम पत्नी रामवृक्ष, खद्‌दर की पहली नाम अज्ञात उपरोक्त निवासी गण ग्राम बरतनिया थाना - लालगंज तथा अन्य पन्द्रह से बीस लोग एक राय होकर लाठी - डण्डा लोहे की राड से लैस होकर गैस एजेंसी पर पहुंच कर एंजेसी के अन्दर बैठे कर्मचारियों पर को मां-बहन, चमार, साला भंगी की जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट करने लगें। इसके बाद उन्होंने गैस एजेंसी के अन्दर रखें कम्प्यूटर शीशा, फर्नीचर, शीशे का दरवाजा, सीसीटीवी कैमरा कैश काउंटर को भी बेहरमी से तोड़ दिया था। इसके बाद पीड़ित व पीड़ित के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी भी थी ।
 
शोर मचाने व पुलिस आने पर सभी दबंग व मनबढ़ सभी लोग भाग गये थे। इस पूरी घटना के कारण मेरी गैस एजेंसी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। और कर्मचारियों में भय का माहौल है।
 
घटना का कुछ विवरण एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। जिसकी फुटेज में पुलिस जांच के लिए उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं । पीड़ित ने लालगंज पुलिस से मांग किया है कि तोड़फोड़ की घटना को गंम्भीरता को देखते हुए एजेंसी में घुसकर तोड़ फोड़ एवं मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएं ।
 
पीड़ित धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि यदि दबंग व मनबढ़ महिलाओं व पुरुषों के विरुद्ध लालगंज पुलिस कड़ी कार्यवाही नही करेंगी तो जिले के हर गैस एंजेसियों के साथ ऐसी ही घटना कभी भी घटित हो सकती है । उक्त प्रकरण में लालगंज थाना प्रभारी विनय पाठक से फेन के माध्यम से जानकारी लेना चाहा लेकिन थाना प्रभारी ने मीडिया के फोन को रिलीव नही किया ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments