श्रावण के प्रथम सोमवार को निकला भव्य जुलूस, वातावरण हुआ भक्तिमय

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर संस्कार मित्र मंडली के तत्वावधान में शिवभक्तों ने भव्य एवं विहंगम जुलूस निकाला । इस दौरान पूरा नगर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
बांसी (सिद्धार्थनगर)।
 
श्रावण मास के प्रथम सोमवार को कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर संस्कार मित्र मंडली के तत्वावधान में शिवभक्तों ने भव्य एवं विहंगम जुलूस निकाला । इस दौरान पूरा नगर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। 
 
कस्बे के सुरसा मंदिर से कावड़ियों का जलूस निकलकर राप्ती नदी पहुंचा जहां श्रद्धालु जल भर कर  मंगल बाजार  होते हुए प्रमुख शिव मंदिरो पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद जुलूस कोतवाली परिसर में स्थित शिव मंदिर पहुंचा जहां श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना किया।
 
यहां से डीजे की धुन पर नाचते-गाते और झूमते हुए हजारों भक्तों का सैलाब बऊरहवा बाबा मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया इसके बाद  जुलूस पुनः सुरसा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस भव्य आयोजन में नगर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शिवभक्तों के स्वागत और सेवा के लिए पूरे जुलूस मार्ग में जगह-जगह नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने  श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पानी, शिकंजी, मिठाई और ताजे फल का स्टाल लगाया था।
 
जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बांसी कोतवाली पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। कोतवाल मृत्युंजय पाठक एवं क्राइम इंस्पेक्टर रामनारायण दुबे  पुलिस बल के साथ जलूस के साथ चलते रहे। जलूस में अमित त्रिपाठी, प्रेम शुक्ल, देवेश पांडेय, ऋषि श्रीवास्तव, मंगल चौरसिया,  विष्णु जयसवाल, जगदम्बा मिश्र, रवि माडेला, अजय शर्मा, अभय त्रिपाठी, सूरज अग्र हरि,  हरगोविंद साहू, गोविंद गुप्ता, गोलू चौधरी, अंगद  वर्मा, विशाल सोनी, ऋषि पांडेय, करन श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में महिलाएं , पुरुष और बच्चे शामिल थे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें