कोटेदार संघ के चुनाव में राजनरायण पाण्डेय बने ब्लॉक अध्यक्ष
उसका बाजार में स्थित ब्लॉक कार्यालय के सभागार में सोमवार को आल इण्डियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
उसका बाजार में स्थित ब्लॉक कार्यालय के सभागार में सोमवार को आल इण्डियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई।
संगठन के मंडल अध्यक्ष राज धर पाण्डेय , जिलाध्यक्ष उदय भान चौबे की देखरेख में सर्वसम्मति से राजनारायन पाण्डेय को ब्लॉक अध्यक्ष , तौलन को ब्लॉक उपाध्यक्ष, रघुबर को कोषाध्यक्ष, आदर्श गुप्ता को महासचिव ,अकबाल को महामंत्री, हरिओम और सुनीता को सचिव , मन्नान को संगठन मंत्री, संजय पासवान और अनूप को मीडिया प्रभारी, धर्मेंद्र को प्रवक्ता के पद पर चुना गया है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष संजय सहनी, अनिल मिश्र, धर्मराज, शिव पूजन, संजय श्रीवास्तव, दीपक मिश्र, मनीष आदि खुशी व्यक्त की और आशा किया है की सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक कोटेदारो के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे।
swatantra prabhat uttar pradesh news siddharthnagar news Uska Bazar Public Distribution System Organizational Election Fair Price Shop Dealers Association Ration Dealers Meeting Block Office Meeting Rajnarayan Pandey Fair Price Shop Election FPS Dealers Block Committee Ration Shop Dealers Dealer Association


Comments