सड़क किनारे पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट, पैर टूटा

...…....परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, इलाज में दो लाख रुपये खर्च होने का दावा; पुलिस ने शुरू की जांच 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मोहनलालगंज, संवाददाता।  सड़क किनारे पैदल जा रहे एक वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। परिजनों की तहरीर पर मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस के मुताबिक रायबरेली जनपद के रामपुर सुदौली निवासी रामसजीवन ने तहरीर देकर बताया कि उनके पिता रजऊ 12 जून 2026 को अपनी पुत्री की ससुराल गनेशखेड़ा आए थे। वह सड़क की पटरी पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार हीरो स्प्लेंडर बाइक (यूपी-32 एनडब्ल्यू-4528) के चालक ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी।
 
हादसे में रजऊ के सिर में गंभीर चोटें आईं और पैर टूट गया। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिजनों का कहना है कि इलाज पर अब तक करीब दो लाख रुपये खर्च हो चुके हैं और इसके लिए उन्हें कर्ज तक लेना पड़ा है।
 
एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार