फीचर्ड
राजनीति
खाद किल्लत और रिश्वतखोरी से परेशान किसानों ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी
किसानों का कहना है कि वे यूरिया खाद लेने के लिए सुबह से ही लंबी लाइनों में लग जाते हैं।
बरेली / क्योलडिया के साधन सहकारी समिति में खाद वितरण के दौरान चल रही भारी धांधली और भ्रष्टाचार को लेकर स्थानीय किसानों में गहरा आक्रोश है। किसानों ने खंड विकास अधिकारी (BDO), विकास खंड भदपुरा को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपकर समिति के सचिव और स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
किसानों का कहना है कि वे यूरिया खाद लेने के लिए सुबह से ही लंबी लाइनों में लग जाते हैं। शिकायत के अनुसार, बीते दिनों दोपहर करीब 12 बजे जब खाद का वितरण शुरू हुआ, तो लाइन लगवाने के बाद अचानक वितरण प्रक्रिया में मनमानी शुरू कर दी गई।
किसानों का आरोप है कि समिति के सचिव और स्टाफ प्रति बोरी खाद पर ₹100 की अवैध वसूली (रिश्वत) कर रहे हैं। जो किसान यह अतिरिक्त रकम देने से मना करता है, उसे खाद देने से साफ इंकार कर दिया जाता है।इसके अलावा, किसानों ने यह भी शिकायत की है कि समिति परिसर में स्टॉक लिस्ट या रेट लिस्ट नहीं लगाई गई है, जिससे पारदर्शित पूरी तरह गायब है। अधिकारी अपनी मनमानी चलाते हुए प्रति कट्टा ₹270 वसूल रहे हैं।
दूर-दूर से आए किसान दिनभर कड़कती धूप और अव्यवस्था के बीच भूखे-प्यासे बैठे रहते हैं, और शाम को खाद न मिलने के कारण निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हैं।समय पर यूरिया खाद न मिलने की वजह से किसानों की गन्ना और धान की फसलें खराब होने की कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाई गई और उन्हें निष्पक्ष रूप से खाद उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे विकास खंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान मदन लाल, प्रपेन्द्र कुमार, बाबूराम, ओमपाल, सोमपाल और राज कुमार सहित क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद थे ।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात bareilly news farmers protest खाद किल्लत बरेली समाचार Agriculture News India ग्रामीण समाचार रिश्वतखोरी मामला Fertilizer Shortage Sugarcane Farmers Cooperative Society Scam यूरिया खाद वितरण Urea Distribution किसान प्रदर्शन सहकारी समिति भ्रष्टाचार धान फसल संकट Fertilizer Black Marketing किसान शिकायत भदपुरा विकास खंड


Comments