नवीनतम
राजनीति
भारत
पप्पू यादव के खिलाफ विश्व हिन्दू रक्षा परिषद का प्रदर्शन।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर शनिवार को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर शनिवार को विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंककर अपना आक्रोश व्यक्त किया और केंद्र सरकार व प्रशासन से उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी पंकज प्रधान के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सांसद पप्पू यादव द्वारा धर्म संसद के समक्ष भगवान श्रीराम की तस्वीर को अयोध्या के सांसद के चरणों में रखवाना सनातन धर्म और करोड़ों हिंदुओं की आस्था का अपमान है। परिषद का कहना है कि इस घटना से साधु-संतों एवं सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।


Comments