नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
संत रविदास जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, मंत्री नंदी व पूर्व महापौर अभिलाषा नंदी हुए शामिल।
संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को नैनी क्षेत्र के सब्जीमंडी चौराहे से भाजपा नैनी मंडल के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
स्वतंत्र प्रभात ।
नैनी, प्रयागराज।
संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को नैनी क्षेत्र के सब्जीमंडी चौराहे से भाजपा नैनी मंडल के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी तथा पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी मुख्य रूप से शामिल हुए
।कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा एवं पैदल शोभायात्रा निकाली।यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लेकर संत रविदास जी के बताए समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में भाजपा नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, चाका मंडल अध्यक्ष राकेश पटेल, पार्षद संजय पासवान, पार्षद बलराज पटेल, पार्षद अनुप, पार्षद रणविजय सिंह, राकेश जायसवाल, नामित पार्षद दिलीप केसरवानी, महामंत्री ओमप्रकाश मिश्रा,पुर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष नरसिंह,जय कृष्ण तिवारी, दिनेश पटेल,समर सिंह, कृष्णा केसरवानी, श्याम मिश्रा, पार्षद महेवा मुन्ना, योगेश सिंह, घनश्याम जायसवाल, आकाश जायसवाल, नीलम यादव, कुलदीप सहित हजारों श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे


Comments