नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
उसका बाजार में स्थापित हुआ अस्थाई बाढ़ शरणालय
बाढ़ की विभीषिका से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा कस्बे के किसान इंटर कालेज उसका बाजार के परिसर में अस्थाई बाढ़ शरणालय स्थापित किया गया है।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
बाढ़ की विभीषिका से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा कस्बे के किसान इंटर कालेज उसका बाजार के परिसर में अस्थाई बाढ़ शरणालय स्थापित किया गया है। बाढ़ की स्थिति में यहां बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को आश्रय मिलेगा। यहां पर तैनात केयर टेकर विशाल ने बताया कि इस वॉटर प्रूफ बाढ़ शरणालय में वर्तमान में 25 बेड है । यह बाढ़ पीड़ितों के लिए रात्रि के समय विश्राम के लिए है। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था, कूलर, पंखा,पेयजल, मोबाइल शौचालय आदि व्यवस्था से सुसज्जित है।मालूम हो कि उसका के दोआबा क्षेत्र के बगहिया, नटवा, लाऊ खाऊ, रीवा, अमरिया, संगलदीप आदि दर्जनों गांव हर वर्ष कूड़ा, बूढी राप्ती, राप्ती नदियों की बाढ़ विभिषिका से प्रभावित रहते है।


Comments