फीचर्ड
राजनीति
गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत
वन विभाग की टीम पहुंची गांव, खेतों में मिले तेंदुए के पगचिह्न; युवक ने मोबाइल से कैद की तस्वीर
बरेली/क्योलड़िया। क्षेत्र के कुंअरपुर तुलसी पट्टी गांव में बुधवार रात तेंदुआ घुस आने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रात के समय गांव निवासी अर्जुन अपने घर की छत पर थे। तभी उनकी नजर घर के पास घूम रहे तेंदुए पर पड़ी। डर के बावजूद उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए मोबाइल से तेंदुए की तस्वीर खींच ली। देखते ही देखते फोटो पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई और ग्रामीणों में भय का माहौल हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी आसपास के खेतों और गांव के पास कई लोगों ने तेंदुए को देखने का दावा किया था। लगातार तेंदुए की मौजूदगी से लोग शाम ढलते ही घरों में रहने को मजबूर हैं। किसान खेतों में अकेले जाने से बच रहे हैं और बच्चों को भी बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन दरोगा अकबर अली और कड़े राम ने टीम के साथ गांव के आसपास खेतों में तेंदुए के पगचिह्नों की तलाश की। टीम को कई स्थानों पर संदिग्ध पगचिह्न मिले, जिनकी जांच की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, रात में अकेले बाहर न निकलने तथा तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल सूचना देने की सलाह दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदुए को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए, ताकि गांव में फैली दहशत समाप्त हो सके।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news bareilly news Forest Department team बरेली समाचार क्योलडिया थाना क्षेत्र ग्रामीणों में दहशत Human Wildlife Conflict वन विभाग कार्रवाई Leopard Sighting Wild Animal Movement तेंदुआ गांव में घुसा Kunwarpur Tulsi Patti Leopard Alert Wildlife News India खेतों में पगचिह्न Wildlife Rescue गांव की खबर Leopard in Bareilly


Comments