लोमहर्षक घटनामे किशोर के गुप्तांग में कंप्रेसर से हवा भरकर की गई हत्या,सहकर्मी गिरफ्तार

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित एक राइस मिल में नाइट शिफ्ट के दौरान हुए विवाद में एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।   इस लोमहर्षक घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि साथ काम करने वाले युवक ने किशोर के गुप्तांग में एयर कंप्रेसर का पाइप डालकर मशीन चालू कर दी, जिससे उसकी आंतें गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। इलाज के दौरान स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में किशोर की मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
 
पुलिस के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसपी सारटेक्स राइस मिल में बृहस्पतिवार की रात नाइट शिफ्ट के दौरान विशाल (18) पुत्र वसीम अहमद, निवासी धौरा, बरेली तथा अंश कुमार (15) पुत्र भीम, निवासी मेजा, एक साथ कार्य कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद विशाल ने अंश कुमार के गुप्तांग में एयर कंप्रेसर का पाइप डालकर मशीन चालू कर दी।घटना के बाद कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। सहकर्मी उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
 
उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, राइस मिल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा नाइट शिफ्ट में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। और सहकर्मी गिरफ्तार कर लिया गया।इस बर्बर घटना की तीव्र निंदा करते हुए इलाके में आक्रोश है

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें