सांसी गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश पांच मोबाइल जेवर नगदी बरामद।
मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी।
मीरजापुर मे ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले सांसी गैंग का पर्दाफाश हुआ है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने हरियाणा के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के पांच मोबाइल फोन जेवर और नगदी बरामद हुई है।
पुलिस को 27 जुलाई को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी। बताया गया कि 13 202 राजगीर जनता एक्सप्रेस के एसी कोच बी -2 मे सांसी गैंग के सदस्य यात्रा कर रहे हैं सूचना मिलते ही टीम ने मिर्जापुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर कोच की घेराबंदी कर चारों सदिग्धो को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र राजपूत जाॅनी, मुकेश कुमार और सुरेंद्र के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके गैंग में 7 से 8 सदस्य हैं वह देशभर की ट्रेनों में यात्रियों से बातचीत कर उनका ध्यान भटकाते थे जबकि गैंग के अन्य सदस्य बैग या ट्रॉली बैग की चैन खोलकर मोबाइल आभूषण और नगदी चुरा लेते थे।
चोरी के बाद बैग की चेन दोबारा बंद कर दी जाती थी। जिससे यात्रियों को तुरंत घटना की जानकारी नहीं हो पाती थी। पुलिस के अनुसार यह गैंग विशेष रूप से एसी कोच में यात्रा करने वाले परिवारों को निशाना बनाता था। ट्रेन के स्टेशन पर रूकने के दौरान सामान उतारने में मदद के बहाने भी वारदात को अंजाम दिया जाता था।
चोरी के बाद गैंग के सदस्य अलग-अलग डिब्बो से उतरकर बसो के जरिए फरार हो जाते थे। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अन्य राज्यों और जिलों में दर्ज मुकदमों के संबंध में भी जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई कर रही है।


Comments