सीएचसी गोला में डॉक्टरों और महत्वपूर्ण पदों का टोटा,बदहाल व्यवस्था से मरीज परेशान

विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से रेफर हो रहे गंभीर मरीज

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

गोलाबाजार, गोरखपुर :तहसील मुख्यालय गोला स्थित 30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की स्वास्थ्य सेवाएं लंबे समय से अव्यवस्थाओं का शिकार हैं। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं तकनीकी पद भी रिक्त पड़े हैं। इसका सीधा असर मरीजों के इलाज, स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन और जनजागरूकता कार्यक्रमों पर पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर असंतोष लगातार बढ़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल में मानक के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। सामान्य बीमारियों का उपचार तो किसी तरह हो जाता है, लेकिन गंभीर या जटिल मरीजों के पहुंचते ही उन्हें जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता है। इससे गरीब और ग्रामीण मरीजों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

तीन अहम पद वर्षों से रिक्त

6 वर्षों से मरम्मत के इंतजार में दर्जनों गांवों को जोड़ने व गन्ना क्रय केंद्र तक जाने वाली  सड़क जर्जर Read More 6 वर्षों से मरम्मत के इंतजार में दर्जनों गांवों को जोड़ने व गन्ना क्रय केंद्र तक जाने वाली  सड़क जर्जर

अस्पताल में सहायक शोध अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधक जैसे तीन महत्वपूर्ण पद भी रिक्त बताए जा रहे हैं। सहायक शोध अधिकारी टीकाकरण, एएनएम कार्यों की निगरानी तथा स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट तैयार करने में अहम भूमिका निभाता है।

क्योलडिया थाने में 'थाना दिवस' रहा सूना Read More क्योलडिया थाने में 'थाना दिवस' रहा सूना

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी का दायित्व स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाना, सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार, जन सूचना, आरटीआई, आईजीआरएस मामलों का निस्तारण, पत्राचार तथा विभिन्न बैठकों में अस्पताल का प्रतिनिधित्व करना होता है। वहीं ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं के संचालन, पोर्टल पर आंकड़ों के अद्यतन, जिला स्तर से समन्वय और क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की निगरानी का कार्य करता है।

जन शिक्षण संस्थान ने भानपुर में निकाली भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली Read More जन शिक्षण संस्थान ने भानपुर में निकाली भव्य स्वच्छता जागरूकता रैली

स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन पर भी असर

इन पदों के रिक्त रहने से स्वास्थ्य विभाग की कई योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और जनकल्याणकारी कार्यक्रम अपेक्षित स्तर पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य स्वीकृत पदों पर पर्याप्त नियुक्तियां नहीं होने के कारण सीएचसी गोला क्षेत्र की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रहा है।

लोगों ने की शीघ्र नियुक्ति की मांग

क्षेत्रवासियों ने शासन और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि सीएचसी गोला में मानक के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा सहायक शोध अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधक सहित सभी रिक्त महत्वपूर्ण पदों को शीघ्र भरा जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Post Comments

Comments