नवीनतम
फीचर्ड
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का विंध्याचल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मीरजापुर।
रामलाल साहनी
मीरजापुर। शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के माँ विंध्यवासिनी धाम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की खुशहाली एवं विकास की कामना की।
जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री का विंध्य धाम आगमन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने माँ विंध्यवासिनी से प्रार्थना की कि दिल्ली सहित पूरे देश की जनता सुखी, समृद्ध और खुशहाल रहे।
Read More विवाहिता ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "भारत माता की जय" और "जय श्रीराम" के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इसकी जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी।


Comments