अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र द्वारा थाना चोपन का अर्दली रूम कर प्रचलित विवेचनाओं की गहन समीक्षा
लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं प्रभावी अभियोजन के दिए निर्देश
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
शुक्रवार दिनांक 03.07.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र अनिल कुमार द्वारा थाना चोपन का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान थाना चोपन पर प्रचलित विभिन्न महत्वपूर्ण विवेचनाओं, लंबित प्रकरणों, न्यायालय संबंधी कार्यों एवं अन्य थाना संबंधी अभिलेखों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचकों से प्रकरणवार जानकारी प्राप्त करते हुए विवेचनाओं की वर्तमान प्रगति, साक्ष्य संकलन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित वैधानिक कार्यवाहियों तथा विवेचना की गुणवत्ता की समीक्षा की गई।
उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक विवेचना का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा उपलब्ध भौतिक, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का गहन परीक्षण करते हुए प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाए।
Read More डीसीपी के निर्देश ! ओवर स्पीड वाहनों पर कड़ी कार्यवाही, तीन मार्गों पर 316 वाहनों के चालान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी, न्यायालय संबंधी कार्यों के समयबद्ध निष्पादन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं विवेचना संबंधी समस्त कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
Read More लाइन लॉस घटाने और बिजली व्यवस्था सुधारने पर डीएम सख्त, लापरवाह लाइनमैनों पर कार्रवाई के निर्देशअर्दली रूम के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना चोपन के समस्त विवेचकों एवं पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा जनता की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Comments