UPTET परीक्षा सकुशल एवं निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

गुरुवार दिनांक 02.07.2026 को आयोजित UPTET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अनिल कुमार द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया गया।

IMG-20260702-WA0049

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान Read More संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर ड्यूटी का निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया गया।

बस्ती के हरैया में धूमधाम से मनाई गई डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती, जुटे समर्थक Read More बस्ती के हरैया में धूमधाम से मनाई गई डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती, जुटे समर्थक

अपर पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी में लगे अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर परीक्षा को पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए तथा स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता भंग करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वीबी जी राम जी’’ योजनान्तर्गत एमएनआईटी में आयोजित हुआ कार्यक्रम। Read More वीबी जी राम जी’’ योजनान्तर्गत एमएनआईटी में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो रही है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें