पगडंडी के सहारे खेत पहुंचे जिलाधिकारी, जीएनएसएस रोवर से पैमाइश अभियान का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 1 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा विशेष रोवर पैमाइश अभियान

राजेश तिवारी Picture
Published On

आधुनिक तकनीक से होगी खेत, चकमार्ग एवं राजस्व अभिलेखों की सटीक पैमाइश

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद सोनभद्र में 1 जुलाई से 15 अगस्त, 2026 तक जीएनएसएस (ळछैै) रोवर तकनीक आधारित विशेष पैमाइश अभियान संचालित किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बभनौली कला गांव में स्वयं खेत पर पहुंचकर कराया। इस दौरान वह पगडंडियों के सहारे पैदल चलकर किसान के खेत तक पहुंचे और अपनी देखरेख में आधुनिक रोवर तकनीक से पैमाइश कार्य प्रारंभ कराया।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत आधुनिक तकनीक के माध्यम से खेतों, चकमार्गों एवं राजस्व अभिलेखों की सटीक एवं पारदर्शी पैमाइश सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक तहसील में गठित रोवर टीम प्रतिदिन पांच गांवों में अभियान चलाकर कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करे तथा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं दैनिक प्रगति का नियमित अभिलेखीकरण सुनिश्चित किया जाए।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान Read More संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जनपद में चला व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

खेत तक पगडंडी के रास्ते पैदल पहुंचकर जिलाधिकारी द्वारा अभियान का शुभारंभ किए जाने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने उनकी सादगी, जमीनी कार्यशैली और किसानों के बीच पहुंचकर कार्य कराने की पहल की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए इसे प्रशासन की जनहितैषी पहल बताया।

प्रभारी मंत्री ने सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से की मुलाकात Read More प्रभारी मंत्री ने सोन नदी में डूबने से मृत तीन बच्चों के परिजनों से की मुलाकात

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें